फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आते ही भदौड़ा में फिर भिडे़ दो भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत पर बाहर आते ही भदौड़ा में फिर भिडे़ दो भाई
विज्ञापन

रोहटा। भदौड़ा गांव में शुक्रवार को आपस में दो भाइयों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा शांतिभंग की धारा में दोनों को जेल भेजा गया था। दोनों भाइयों की जमानत होने के दूसरे दिन शनिवार को फिर वह आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को गांव भदौड़ा में दो भाइयों के बीच में किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे चले थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई थी। जहां से दोनों भाइयों को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई थी। जमानत के बाद शनिवार को गांव पहुंचे दोनों भाई फिर से पुराने मामले को लेकर आपस में भिड़ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो महिलाओं राजकली व प्रेमवती समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें