मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र स्थित बैजल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार रात हुई मारपीट के मामले में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। शर्मा नगर निवासी अनमोल आनंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सोमवार रात अपने भाई पीयूष आनंद, सार्थक आनंद और परिवार की महिलाओं के साथ बैजल भवन में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। मोहल्ले के मोहित छाबड़ा और पारस छाबड़ा ने उनके व भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद