मेरठ। केंद्रीय कृषि मंत्रालय में डायरेक्टर रहे मेरठ निवासी लेखक नरेंद्र कुमार की दो पुस्तकों का विमोचन उत्कर्ष प्रकाशन द्वारा मां शारदे भवन कंकरखेड़ा में हुआ। यह दोनों पुस्तक पोषक अनाज (मिलेट्स) का भोजन: स्वास्थ्य का खजाना और इंग्लिश भाषा में मिलेट्स (न्यूट्री-सिरेल्स) फूड्स हेल्थ एंड न्यूट्रिशियंस आयुर्वेद पर आधारित हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुषमा शर्मा ने बताया कि दोनों पुस्तक खेती करने वाले किसानों और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाले सभी जागरूक लोगों के काम आने वाली है। इस अवसर पर प्रकाशन के निदेशक हेमंत शर्मा ने मां शारदे सम्मान देकर लेखक को सम्मानित किया। हरि सिंह जिज्ञासु, डॉ उर्मिला बाजपेई, प्रीति शर्मा, ए.के.शर्मा एडवोकेट, श्याम सुंदर शर्मा एडवोकेट, निकिता, डॉ एसके शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो