फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोदीपुरम में दो बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में एक छात्र समेत दो लोगों की चोरों ने बाइक चोरी कर ली। पहली घटना में ए-7 सीपीआरआई निवासी दीपक की बाइक पल्लवपुरम स्थित एक क्लीनिक के बाहर से चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि वह पत्नी के इलाज के लिए गए थे और लौटने पर बाइक गायब मिली। दूसरी घटना में सिवाया गांव निवासी ताज मोहम्मद के बेटे जुनैद की बाइक कॉलेज के बाहर से चोरी हो गई। सुबह स्कूल जाने के दौरान खड़ी की गई बाइक छुट्टी के बाद नहीं मिली। दोनों मामलों में पीड़ितों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें