फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो बाइकों की भिड़ंत, सिपाही समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर-धनौरा मार्ग पर बागड़पुर अलावलपुर के बीच शनिवार रात दो बाइकों की टक्कर में एक सिपाही सहित दो लोग घायल हो गए। शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने बताया कि धामपुर निवासी मानीत शर्मा बाइक द्वारा दिल्ली से अपने घर धामपुर लौट रहे थे। वहीं सिपाही राहुल कुमार बाइक से चांदपुर जा रहे थे। चांदपुर धनौरा मार्ग पर गांव बागड़पुर-अलावलपुर के निकट दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे समाजसेवी एवं शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह, विवेक कुमार, चरण सिंह तथा उपनिरीक्षक (एसआई) बबलू सिंह की मदद से घायलों को निज अस्पताल जीवन ज्योति नर्सिंग होम चांदपुर पहुंचाया। उपनिरीक्षक (एसआई) बबलू सिंह ने बताया कि सिपाही राहुल कुमार बास्टा पुलिस चौकी पर तैनात हैं। वह बबनपुरा होते हुए चांदपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें