फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराई, होमगार्ड घायल

Fri, 22 Aug 2025 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - घायल होमगार्ड तरुण। स्रोत : स्वयं - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दौराला। दौराला चौराहे पर बृहस्पतिवार को दो बाइक की भिड़ंत में भराला गांव निवासी तरुण शर्मा घायल हो गए। घायल को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद होमगार्ड को घर भेज दिया गया। तरुण ने बताया कि वह होमगार्ड है और उसकी तैनाती दौराला थाने में है। बृहस्पतिवार सुबह वह ड्यूटी पर जा रहा था। चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंचे होमगार्ड महकार सिंह और मनोज ने तरुण शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि होमगार्ड के एक पैर की हड्डी टूट गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें