स्योहारा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में बाइक सवार दो युवकों की हादसों में मौत
स्योहारा/बिजनौर। ठाकुरद्वारा और नजीबाबाद मार्ग पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग इन हादसों में घायल हुए हैं।
ठाकुर द्वारा रोड पर स्थित गांव टांडा के पास हुए हादसे में राजीव (35) निवासी डिलारी मुरादाबाद की मौत हो गई। वह अपने बलराम के साथ अपनी रिश्तेदारी में गांव सदाफल आए थे और हादसे के वक्त बाइक से यहां से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने इन्हें चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बलराम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्वाहेड़ी के पास नजीबाबाद हाईवे पर खड़े ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार तीन लोगों को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में आकाश निवासी आलम सराय नांगल सोती की मौके पर ही मौत हो गई। नौबहार निवासी नांगल और रिंकू निवासी धनौरा घायल हो गए। तीनों कैटरिंग का काम करते थे और एक शादी में खाना बनाने के बाद बाइक से नजीबाबाद लौट रहे थे।