चोरी की स्कूटी के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस स्त्रोत फोटो
किठौर (मेरठ)। पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान हापुड़ मार्ग स्थित आईएम इंटर कॉलेज के पास से तीन दिन पूर्व हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी समेत दो आरोपियों सचिन व समीर को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी पुलिस का चकमा देकर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि बुधवार को पुलिस संदिग्ध वाहन तथा लोगों की चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उक्त लोग स्कूटी पीछे मोड़कर भागने लगे। घेराबंदी कर युवकों को दबोच लिया। जिसमें एक युवक पुलिस काे चकमा देकर भाग निकला। जबकि दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी हापुड़ के रसूलाबाद नानपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर निवासी सचिन और किठौर के गांव नित्यानंदपुर निवासी समीर हैं। पूछताछ में उक्त लोगों ने बताया कि उन्होंने यह स्कूटी तीन दिन पूर्व गढ़मुक्तेश्वर से चोरी की थी। जिसका प्राथमिकी दर्ज है।