फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम थाने की महिला टीम ने शनिवार को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए थे। ये दोनों बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। जांच करने पर बाइक चोरी की निकली। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर और दोनों आरोपियों को थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गांव मुक्तेशरा थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर हाल पता श्रीराम कॉलोनी डौरली थाना पल्लवपुरम निवासी देवेंद्र कुमार, टांडा सकौती थाना दौराला निवासी मोहित बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें