फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंडियन नेवी में चयनित दो पुरातन छात्रों का सम्मान

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में इण्डियन नेवी में चयनित विद्यालय के दो पुरातन छात्र का सम्मान करते हुए। (स्त
विज्ञापन
मवाना। इंडियन नेवी में चयन होने पर कृषक इंटर काॅलेज में दो पुरातन छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने की। प्रधानाचार्य ने इंडियन नेवी में चयनित विद्यालय के पुरातन छात्र जतिन कुमार एवं कार्तिक यादव को पटका एवं मेडल पहनाकर व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि जतिन एवं कार्तिक होनहार छात्र होने के साथ अनुशासित एनसीसी कैडेट भी रहे हैं। द्वितीय रक्षा पंक्ति (एनसीसी) में अंकुरित अनुशासन के फलस्वरूप दोनों भारतीय जल सेना में चयनित होकर देश सेवा में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर संजीव कुमार, डाॅ. ब्रजेशपाल, नाहर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें