फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख के इनाम की घोषणा भी की थी

Sat, 12 Aug 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
धार्मिक स्थल तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में मोहनपुरी में धार्मिक स्थल तोड़कर हनुमान की मूर्ति स्थापित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारी हैं। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के मुताबिक 25 जुलाई को मोहनपुरी में एक धार्मिक स्थल पर हिंदू स्वाभिमान संस्था के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर दी थी। जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज और उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मुकदमे में नामजद थे और कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। इंस्पेक्टर के अनुसार अमित भारद्वाज ने महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। आजमी पर वंदेमातरम का विरोध करने का आरोप लगाया था। वहीं, आरोपी अमित भारद्वाज ने बताया कि हिंदू स्वाभिमान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। इसे ठेस पहुंचाने वाली बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमित भारद्वाज की गिरफ्तारी का पता लगते ही संस्था के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि जब वह कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे तो उनको पुलिस ने जबरन गिरफ्तार क्यों किया। कोर्ट में पेश करने में देरी को लेकर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें