फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

Sat, 23 May 2026 09:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - दौराला थाने पर फरियादियों की समस्या सुनते थाना प्रभारी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपी गोकशी के मामले में भी वांछित थे। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रुहासा गांव निवासी शब्बू उर्फ सजूल अख्तर और शाकिर के खिलाफ पूर्व में गोकशी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा में भी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें