फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बुधवार रात युवक से मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के ढलाई वाली गली निवासी इमरान बुधवार रात करीब ढाई बजे अंजुम पैलेस से घर लौट रहा था। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल लूट लिया था और भाग गए थे। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। शुक्रवार को बच्चा पार्क के पास ब्रह्मपुरी सेक्टर-2 से जिलानी गार्डन थाना लोहियानगर निवासी फतेह और शहजाद उर्फ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से इमरान से लूटा गया मोबाइल, एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें