फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने सोमवार को गोडविन कॉलोनी में फायरिंग करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया है। मेरठ-बागपत बाईपास स्थित गोडविन कॉलोनी में 30 अगस्त की रात अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई थी। घटना की रिपोर्ट अफजलपुर पावटी निवासी आशीष चपराणा ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ दर्ज करवाई थी। सोमवार को जानी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गोलू उर्फ पुष्कर निवासी जनपद कैलाली (नेपाल), हाल निवासी गांव कुंडा थाना परतापुर और वंश निवासी जिला बुलंदशहर हाल निवासी रिठानी थाना परतापुर को गिरफ्तार किया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें