मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने रंगदारी व मारपीट के मामले में वांछित नौचंदी निवासी नासिर और आसिफ को गिरफ्तार किया है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद