जानीखुर्द। जानी पुलिस ने 10 माह पूर्व गोकशी की एक घटना के दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम यूनुस निवासी गांव नरहेड़ा थाना लोहिया नगर और आमिर निवासी जाहिदपुर थाना लोहिया नगर मेरठ है। दोनों काफी समय से गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे थे।