फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर पुलिस ने बुधवार देर रात अभिषेक हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ गंगानगर बृजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार रात मुखबिरों द्वारा दो आरोपियों के कसेरू बक्सर के आसपास होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से गंगानगर निवासी विकास पुत्र राजेंद्र व भूपेश उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि 24 जनवरी की रात गंगानगर निवासी भोलू व बुलंदशहर निवासी एक युवक के गुटों के मध्य गर्लफ्रेंड के मसले को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट में शोभापुर निवासी अभिषेक पुत्र ज्ञान सिंह की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी गई थी। विकास व भोलू अपनी बाइक से मृतक के शव को देव अनंत अस्पताल के सामने छोड़कर गए थे। मृतक के चाचा विनय कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच में प्राथमिक तौर पर भोलू, विकास व अन्य चार अज्ञात युवकों के नाम सामने आए थे। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें