सरूरपुर। थाना क्षेत्र में कई गांवों में चोरी करने के आरोपी फैजान और राकिब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने बुलेट बाइक, तमंचा व चोरी का सामान बरामद किया है। सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि रविवार को थाना पुलिस गश्त कर रही थी। जसड़ जोड़ा प्याऊ पर पुलिस ने बुलेट बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने को कहा तो आरोपी भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने चोरी की बुलेट बाइक व तमंचा मौके पर ही बरामद किया है। इसके बाद आरोपियों के निशानदेही पर क्षेत्र में हुई चोरी का समान बरामद किया है। आरोपी फैजान के खिलाफ बागपत व मेरठ में 12 व राकिब के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। संवाद