किठौर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को अमरपुर रोड पर शराब के ठेके के पास से हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी फरहान और शहजाद को एक-एक तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर हापुड़ में पशु क्रूरता के तहत मुकदमा भी दर्ज है।