फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक व नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तहसील के पीछे खाली मैदान से नफीस निवासी कुट्टी वाली गली, गोलाबड़ थाना टीपीनगर मेरठ को गिरफ्तार किया गया। वह थाना मवाना में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। वहीं, चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी रोहित निवासी मोहल्ला हीरालाल, मवाना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें