फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विकास की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानी खुर्द। जानी पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिवालखास निवासी विकास की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। कस्बा सिवालखास निवासी विकास छह माह पूर्व अपने दोस्तों के साथ भोला झाल पर नहाने गया था। शाम के समय विकास का शव गंगनहर किनारे मिला था। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई आनंद ने जानी थाने में विकास के दोस्त किशोरी लाल पुत्र कांति प्रसाद निवासी सिवालखास और विनीत पुत्र कृष्णपाल निवासी सिवालखास के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद बृहस्पतिवार को किशोरी लाल और विनीत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में विकास को गंगनहर में डुबाकर मारने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें