मुंडाली। मुंडाली पुलिस ने चोरी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव मुंडाली में 14 जुलाई को नफीस पुत्र अय्यूब और उम्मेद पुत्र इदरीश के घरों में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस लगातार मामले की जांच पड़ताल में लगी थी। इसमें पुलिस को रामोतार उर्फ छुटकू और सुलेमान उर्फ कछुआ निवासी मुंडाली की संलिप्तता का पता चला। मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गंगा एक्सप्रेसवे के पास से धर दबोचा, जिनमें रामोतार के पास से एक जोड़ी पाजेब, एक चांदी का हथफूल और 1500 रुपये बरामद किए। वहीं सुलेमान से एक हथफूल, सोने का एक झूमर, दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बिछुआ और 3500 रुपये नकद बरामद किए। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।