मेरठ। फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी के मामले में लालकुर्ती और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मृदगान मोहल्ला कोतवाली निवासी मोहम्मद तल्हा और अंसारपुरा नौचंदी निवासी पुनीत गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीएल शर्मा रोड के रहने वाले सतीश नवल ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट भी लगाया था। संवाद