फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना पुलिस ने रसूलपुर मढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को रसूलपुर मढ़ी गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। सूचना पर चौकी प्रभारी गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग भाग चुके थे। चौकी प्रभारी की तहरीर के आधार पर थाना रोहटा में दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेडिकल के प्राइवेट वार्ड के सामने से आरोपी मनोज और अंकुर निवासी गांव रसूलपुर मढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें