फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक संपत्ति पर बार-बार जमानत लेने पर दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एक ही संपत्ति पर बार-बार कई आरोपियों की जमानत लेने के मामले में पुलिस ने मोहल्ला तिहाई निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस द्वारा जमानत रजिस्टर की जांच करने पर पाया गया कि मोहल्ला तिहाई निवासी नरेश और आरिफ द्वारा बीते कई वर्षों से अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों की विधि विरुद्ध तरीके से एक ही संपत्ति पर बार-बार जमानत ली गई। जिसमें हत्या, लूट, चोरी, पाॅक्सो, पुलिस मुठभेड़ जैसे गंभीर प्रवृति के अपराधी भी शामिल हैं। जांच करने पर प्रकाश में आया कि उक्त जमानतदारों को जमानत लिए गए आरोपियों की वास्तविक पहचान नहीं थी। अपनी खतौनी का दुरुपयोग कर लालचवश जमानत ली गई। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें