फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने केबल ऑपरेटर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनका तीसरा साथी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मलियाना निवासी दीपू केबल आपरेटर है। वह शुक्रवार शाम दो साथियों के साथ मलियाना फ्लाईओवर के नीचे लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवक वहां आ गए। उन्होंने केबल का बंडल कब्जे में ले लिया और धमकी दी कि यदि लाइन बिछानी है तो 20 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद वे चले गए। दीपू ने टीपीनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि दीपू को बदमाशों ने रुपये लेकर रेलवे लाइन के समीप स्थित श्मशान में बुलाया है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि तीसरा फरार हो गया। थानाध्यक्ष टीपी नगर दिनेश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में वीरपाल पुत्र गंगाराम निवासी नई बस्ती और बिट्टू पुत्र मितरे निवासी इंदिरा कॉलोनी टीपीनगर हैं। दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। उनका तीसरा अमित उर्फ सोनू पुत्र रणपाल गुर्जर निवासी काजीपुर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें