फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु की हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर के जंगल में संरक्षित पशु की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी शहजाद और आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक जिंदा गोवंश व हथियार बरामद किए हैं। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी संरक्षित पशु को पेड़ से बांधकर हत्या का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को आते देख दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दिन में आवारा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर जंगल में बांधते हैं। इसके बाद रात में हत्या कर मांस को बेच देते हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें