फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बोलेरो गाड़ी का लालच देकर , प्रोफेसर से ऑनलाइन ठगी

Sun, 21 Aug 2022 01:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में बोलेरो गाड़ी का लालच देकर एक प्रोफेसर को ठग लिया साथ ही लाखो रुपए भी ठग लिए । प्रोफेसर ने मेडिकल थाने में तहरीर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें साइबर सेल भेज दिया। प्रोफेसर को ठगी का एहसास होने पर प्रोफेसर ने मेडिकल थाने में रामचंद्र त्रिपाठी के नाम शिकायत दरज करा दी।
 
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी के सरगना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन प्रोफेसर से ठगे बीस हजार रुपये

विज्ञापन


मेरठ में ऑनलाइन बोलेरो गाड़ी बेचने के बहाने साइबर ठगों ने एक प्रोफेसर को 20500 रुपये का चूना लगा दिया। प्रोफेसर ने मेडिकल थाने में तहरीर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें साइबर सेल भेज दिया।

चौधरी चरण सिंह विवि के प्रोफेसर रमाकांत ने बताया कि रामचंद्र त्रिपाठी ने जुलाई में अपनी बोलेरो कार बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। उन्होंने कार देखने के बाद रामचंद्र से बातचीत की। उन्होंने जबलपुर कैंट सेना अस्पताल में अपनी तैनाती बताई। उसने अपना कैंटीन कार्ड, बुलेरो के कागजात और कार की वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर डाल दी। सौदा दो लाख दस हजार में होने के बाद रामचंद्र ने गाड़ी के पेपर ट्रांसफर कराने के लिए पांच हजार रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए साथ ही गाड़ी को मेरठ भेजने के नाम पर 15500 रुपये भी खाते में डलवा लिये। 
विज्ञापन


यह भी पढे़: Fake Steroid: 50 करोड़ के नकली प्रोटीन व स्टेराॅयड सप्लाई कर चुका था आरोपी, अलमारी से था तहखाने का रास्ता

इसके बाद गाड़ी का टैक्स जमा करने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। इस पर प्रोफेसर ने जबलपुर आकर गाड़ी देखने की शर्त रख दी। उन्होंने अपने तीन साथियों को जबलपुर भेजा तो आरोपी ने कैंट क्षेत्र में आने के लिए 10 हजार रुपये का पास बनवाने की बात कही। इसके बाद प्रोफेसर को ठगी का एहसास हुआ। प्रोफेसर ने मेडिकल थाने में रामचंद्र त्रिपाठी के नाम शिकायत दरज करा दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें