माछरा। पुलिस चौकी माछरा के अंतर्गत अमरपुर के जंगल से तीन चोरों द्वारा नलकूप से सामान चोरी कर लिया। राजू पुत्र प्रमोद निवासी अमरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अगस्त की रात गांव अमरपुर के ही रहने वाले वंश, रोनी एवं सनी ने ट्यूबवेल में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। आग से सोलर पैनल, 12 बंडल ड्रिप लाइन के पाइप, रजाई, गद्दे आदि सामान जलकर राख हो गया। आरोपी एक कट्टा डीएपी और स्प्रे की दवाई चोरी कर ले गए।