दौराला सरधना रोड पर टैक्टर और ट्रक में हुई भिंड़त।
- फोटो : LAWARD
दौराला। सरधना रोड पर गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में हुई भिड़ंत में ट्रक चालक रसूनलपुर निवासी सलमान गंभीर रुप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। लोगों के मुताबिक टोल की एंबुलेंस देरी से पहुंची। दौराला पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक को हाइड्रॉलिक क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। जिससे यातायात चालू हो सका। पुलिस के मुताबिक इस मामले में तहरीर नहीं आई है। घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया है।