फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एक किमी तक कार को धकेलने वाला ट्रक चालक जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर में रविवार रात एक किमी तक कार को धकेलने वाले आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो को देख अधिकारियों ने संज्ञान लिया। परतापुर पुलिस ने रात में ही आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया था। शताब्दी नगर निवासी टेंट कारोबारी अनिल कुमार रविवार रात कंकरखेड़ा से अपने घर आ रहे थे। डीएन पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने पहुंचे तो मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रहे नशे में धुत ट्रक चालक अमित पुत्र विजेंद्र निवासी गांव अलीपुर थाना हस्तिनापुर ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। इसके बाद अनिल कुमार ने कार से नीचे उतरकर विरोध जताया तो ट्रक चालक कार को धकेलते हुए एक किमी तक ले गया। राहगीरों ने पीछा किया तो चालक कार को छोड़कर ट्रक लेकर फरार हो गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कई जगह बैरियर लगाकर चालक को दबोच लिया। सोमवार को कार मालिक अनिल ने आरोपी के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें