किरतपुर। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर लाला निवासी भजन (42) ट्रक ड्राइवर था। शुक्रवार को वह लोहे से भरा ट्रक कोटद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। नांगल-चंदक मार्ग पर बरकातपुर चौराहे के समीप अचानक उसके सीने में दर्द हुआ तो उसने ट्रक को साइड से लगाकर खड़ा कर दिया। कुछ देर के लिए वह ट्रक से नीचे उतरा और टहलने के बाद फिर ट्रक में बैठ गया। उसी दौरान वह ट्रक में गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भजन को जिला अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।