उत्तर प्रदेश के देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर भीषण हादसे में ट्रक चालक व परिचालक की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति हाईवे पर ट्रक का टायर बदलते वक्त हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।