फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से दूर होते हैं कष्ट : कथावाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सैनिक विहार पार्क में श्रीमद्भागवत प्रचार सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कंकरखेड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज मित्तल ने भगवान की मूर्ति के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। कथावाचक धनवंतरी दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के महत्व, ज्ञान, भक्ति एवं वैराग्य के संदेश को सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान की सभी लीलाओं में कुछ न कुछ कहानी छिपी है, जो भी भगवान ने भाग्य में तय किया है, वह तो होना निश्चित है। मगर भगवान के नाम का जप करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। जो भगवान की शरण में जाता है, उसकी सभी पीड़ा स्वयं भगवान हरते हैं। इस दौरान डॉ. अरुण कुमार, विपुल भरत, संदीप शर्मा, राजेश गर्ग, आनंद कुमार, जगदीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें