फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्ची की मौत से परेशान महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग बच्ची की मौत से परेशान महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन

लावड़। महल गांव में रविवार सुबह एक महिला ने मानसिक परेशानी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला का शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

महल गांव निवासी सोनम पत्नी नवीनपाल नेे दो वर्ष पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। बताया गया कि बच्ची दिव्यांग थी और पांच माह की होने पर उसकी मृत्यु हो गई। तभी से महिला डिप्रेशन का शिकार हो गई। बच्ची की मौत का सदमा महिला को इस कद्र लगा कि वह गुमसुुम रहने लगी। रविवार को पति किसी काम से बाजार गया था। जबकि, परिवार के अन्य सदस्य खेत पर कार्य करने गए थे। कुछ देर बाद परिजन घर लौटे तो महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। महिला का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी प्रवीन चौधरी का कहना है कि महिला बच्ची की मौत के बाद से डिप्रेशन में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें