हाई टेंशन लाइन से ट्राली में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। मंगलवार शाम तारापुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सैफपुर फिरोजपुर रामराज निवासी सुनील अपने कुछ साथियों के साथ अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पराली लादकर अपने गांव जा रहा था। वह तारापुर गांव के पास पहुंचा तो ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रॉली आ गई। हाईटेंशन लाइन से चिंगारी ट्रॉली में लदी पराली में आग लग गई। ट्रैक्टर पर सवार तीनों व्यक्ति आनन-फानन में नीचे कूद गए और जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। तुरंत सूचना डायल 112 डायल को दी गई। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
हाई टेंशन लाइन से ट्राली में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी स्रोत संवाद