विशाल तिरंगा कांवड़ लाने के लिए शिवभक्तों की टोली मंगलवार को मलियाना से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने जहां शिवभक्तों का स्वागत किया, वहीं शिवभक्तों को रवाना किया। बता दें कि मलियाना के युवा शिवभक्त दूसरी बार 101 तिरंगा कांवड़ हरिद्वार से लाएंगे। मंगलवार शाम मलियाना होली चौक से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शिवभक्तों को रवाना किया। टीम में 30 सदस्य शामिल हैं। भाजपा जिला महामंत्री हरेंद्र कुमार, इंद्रपाल बजरंगी, वीर सिंह सैनी, कैलाश चंद भारती, राजीव गोयल, सुरेंद्र प्रजापति, सुखपाल, लेखराज सैनी, रामेश्वर दयाल शर्मा, विनोद प्रभाकर, सुमित सैनी, विजयपाल, धर्मवीर सैनी, प्रवीन गर्ग, नवीन कुमार, अशोक, सुनील सैनी, शीशपाल प्रजापति, नरेश कुमार, गौरव सैनी, प्रमोद सैनी, उमेश गोला, पिंटू प्रजापति, विशाल मित्तल, अमित कुमार आदि शामिल रहे।