तिरंगा यात्रा निकलते भाजपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कस्बे के नेहरू पार्क से शुरू हुई। मुख्य बाजार अंबेडकर मार्केट से होते हुए वापस नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान कस्बे के मार्गों पर देशभक्ति के रंग बिखरते नजर आए। देश भक्ति गीतों और तारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि यह गर्व का पर्व है। हर घर तिरंगा, हर दिल में तिरंगा है।