फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बम विस्फोट में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
दौराला- दादरी गांव में दिल्ली बम विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीणों
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को भगवती कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने इस नरसंहार की निंदा की। कहा कि यह कृत्य मानवता को तार-तार करने वाला है और भारत की एकता, अखंडता को विचलित करने के लिए आतंकवादियों द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से अज्ञात तथा संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने और इस तरह की कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी, संयम बंसल, ध्रुव रस्तौगी, राकेश, डॉ. राजीव, सुशील, अनीता, अजय, प्रशांत, विनीता, सरला, संजन, इनाम, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें