संदीप,,, भूडबराल स्थित जनता इंटर कालेज में शिक्षक नेता स्व ओमप्रकाश शर्मा की पूण्य तिथि पर प
मेरठ। परतापुर के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व नेता स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय के संरक्षक और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने ओमप्रकाश शर्मा के संघर्षपूर्ण जीवन और शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों को याद किया। गजेंद्र वर्मा ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य मधु शर्मा, मनीष वर्मा, मुनेंद्र सिरोही, जितेंद्र, शशिकांत, अंजू सहित शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद