सरधना। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर को फल वितर
सरधना। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर शनिवार को जरूरतमंदों व बुजुर्गों को फल वितरित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मुलायम सिंह यादव को नमन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, किसानों-मजदूरों के हित में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों, सरल कार्यशैली और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर वर्गों, युवाओं, शिक्षकों और आम जनता की आवाज उठाने में समर्पित रहा। कार्यक्रम में अली शाह, शाहवेज अंसारी, हाजी आशिक अली, मंजूर मालिक, अशरफ राणा, अफजाल मलिक रहे।