फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेजर रणबीर सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेजर रणबीर सिंह के बलिदान दिवस पर रविवार को रजबन मेरठ छावनी में श्रद्धांजलि सभा की गई। इसमें मेजर रणबीर सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उनके बलिदान को याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। बागपत जिले के नांगल गांव के मूल निवासी मेजर रणबीर सिंह 21 सितंबर 1965 को जम्मू-कश्मीर के बेडोरी हाजीपीर में दुश्मन से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इस वीरता के लिए उन्हें वीर चक्र दिया गया। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध व 1965 के भारत-पाक युद्ध में दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीआर भट्टी, डॉ. राजीव सिंह, ब्रिगेडियर दीपांकर दास, कर्नल अरूणजीत, कर्नल विपुल, कर्नल संजीव तोमर, विजेंद्र अग्रवाल, डॉ. तनुराज सिरोही, अजीत सिंह, डॉ. हरेंद्र कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें