केवी इंटर कालिज के प्रबधक तथा प्रधानाचार्य महेश त्यागी का फाइ ल फोटोफोटो परिजन
किठौर। केवी इंटर काॅलेज महलवाला के प्रबंधक और प्रधानाचार्य महेश कुमार त्यागी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा और भंडारे का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. सुखपाल सिंह तोमर, डॉ. हेमंत कुमार त्यागी, डॉ. गौतम पाल सदस्य उप्र दिव्यांगजन बोर्ड लखनऊ, ज्योतिषाचार्य संजय कंसल, प्रधानाचार्य सुखेंद्र पाल सिंह सहित अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महेश कुमार त्यागी के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।