मेरठ। पंजाबी समाज ने 1947 में देश के विभाजन पर शहीद हुए जवानों व पूर्वजों की याद में बृहस्पतिवार शाम सात बजे कैंडल मार्च निकाला। मार्च को शिव चौक सदर बाजार से शुरू करके हनुमान चौक तक निकाला गया। पंजाबी समाज महासमिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष निशांत पारुथी, विपिन सोढ़ी, नीरज नारंग, देवेंद्र नागपाल, प्रवीन सेठी, डॉ. सूरी, सुरेश सज्जनहार, अमोल गंभीर, विशाल आंनद, सुनील दुआ, अमित सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद