कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित आनंदम आश्रम में रविवार को कॉमेडियन अभिनेता राजू श्रीवास्तव की तृतीया पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके जौहरी ने कहा कि राजू श्रीवास्तव प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपनी कला से लोगों को हंसाने का काम किया था। उनकी कला देखकर लोग हंसने के लिए मजबूर हो जाते थे। इस दौरान सुरेश यादव, डॉ. तेजभान सक्सेना, जीएन सक्सैना, सुरेश, अरुण, केपी सिंह, अजय भटनागर आदि मौजूद रहे। संवाद