मोदीपुरम। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में पार्टी संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। पवन वर्मा ने कार्यकर्ताओं व लोगों को उनके द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि वह सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलते थे और चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में विश्वास रखते थे। उन्होंने हमेशा किसान, मजदूर, गरीब हित की आवाज उठाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं व लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील खजूरी, लाल सिंघानिया, गौतम अनमोल, दीपक वर्मा, कुलदीप, प्रवीण कुमार, अनिरुद्ध कुमार, शशि, फरजाना आदि मौजूद रहे। संवाद