फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर बनाकर दी गुरु तेग बहादुर काे श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने पोस्टर, कविता पाठ व विचार व्यक्त कर गुरु तेग बहादुर, भाई मति दास, भाई सती दास व भाई दयाला के बलिदान को याद किया। डॉ. शर्मा ने उन्हें हिंद दी चादर बताते हुए धर्म व सत्य की रक्षा का संदेश दिया और सभी को सत्य का साथ देने व निडर होकर खड़े होने की शपथ दिलाई। प्रश्नोत्तरी व पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 12 की गुंजन प्रथम स्थान पर वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 9 की स्नेहा वर्मा प्रथम रहीं। मंच संचालन अनुपम निधि ने किया। अर्चना भास्कर, वंदना सिंह सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें