फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम पं. कमलापति त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेसियों ने बुढ़ानागेट पार्टी कार्यालय पर किया कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा की। जिसमें जिलाध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक भी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस में शामिल करना होगा। ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट करें और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस दौरान राकेश कुशवाह, उदयवीर त्यागी, योगी जाटव, शिवदत्त शर्मा, सुनीता मंडल, सुशीला कोहली, प्रकाश त्यागी, अरशद खान, रहीस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें