सरूरपुर। कदम पब्लिक स्कूल में आपदा पीड़ितों को मोमबत्ती जलकार श्रद्धांजलि देते बच्चें। स्कूल
सरूरपुर। भूनी चौराहे पर स्थित कदम पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड में आई भीषण आपदा में जान गंवाने वालों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। विद्यालय प्रबंधक संजीव चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूरे देश को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी ने कहा कि विद्यालय परिसर में संवेदना का माहौल बना रहा और विद्यार्थियों ने एक स्वर में आपदा पीड़ितों के परिजनों को हिम्मत और साहस देने की प्रार्थना की। इस दौरान इस मौके पर विक्रम सिंह, नवजोत सिद्धू आदि मौजूद रहे।