फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
सरूरपुर। कदम प​ब्लिक स्कूल में आपदा पीड़ितों को मोमबत्ती जलकार श्रद्धांजलि देते बच्चें। स्कूल
विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी चौराहे पर स्थित कदम पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड में आई भीषण आपदा में जान गंवाने वालों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। विद्यालय प्रबंधक संजीव चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूरे देश को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी ने कहा कि विद्यालय परिसर में संवेदना का माहौल बना रहा और विद्यार्थियों ने एक स्वर में आपदा पीड़ितों के परिजनों को हिम्मत और साहस देने की प्रार्थना की। इस दौरान इस मौके पर विक्रम सिंह, नवजोत सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें